पुलिस ने की हवाई फायरिंग, बाधित है ट्रेनों का परिचालन
सेंट्रल डेस्क
रेलवे बोर्ड द्वारा निकाली गई सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन की परीक्षा में शुल्क बढ़ाये जाने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रेलवे की इस परीक्षा में शुल्क बढ़ाये जाने व उम्र सीमा कम किये जाने के विरोध में युवकों ने आरा स्टेशन पर हंगामा करना शुरू किया।
स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित युवकों को मनाने का प्रयास किया मगर युवक नही माने। तभी विक्षुब्ध युवकों के गुट ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस पत्थरबाजी मे महिला पुलिसकर्मी समेत कई कॉन्स्टेबल को चोटें आई है।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की है मगर स्थिति अब भी नियंत्रण में नही है।
आरा रेलवे स्टेशन पर उपद्रव के कारण पटना आरा रेलखण्ड व आरा मुगलसराय रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।






Recent Comments