पूर्वोत्तर रेलवे ने स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयत्नशील, कालोनियों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया

वाराणसी 03 अगस्त, 2018: पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है ।

इसी क्रम में वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक एस के झा के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे कालोनियों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चला कर लगभग 1000 वृक्षों का रोपण किया गया ।

अभियान की विशेषता यह थी की इसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवार के बच्चों को घर घर जाकर नीम,आम ,अशोक एवं विभिन्न प्रजाति के पौधे भेंट किये गये जिससे वे भी स्वउत्प्रेरित होकर अपने पूरे मनोयोग से पर्यावरण की समृद्धि में सहयोग करें । इस विषय पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री अजय वार्ष्णेय ने बताया की रेलवे कालोनियों के रहने वाले महिलाओ एवं बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग किया और पौधरोपण के पश्चात् भी पौधों की देख रेख करने और विकसित होने तक संरक्षण देने का भरोसा दिया है जिसका लाभ पर्यावरण को मिलेगा। इसकी जानकारी अशोक कुमार (जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी) द्वारा दी गई है।




Recent Comments