एयर फोर्स में कार्यरत एकमा के जवान की ऑन ड्यूटी मौत, शोक में गांव
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के एकमा थाना क्षेत्र के भुइली ग्राम निवासी बिक्रमा सिंह के पुत्र पंकज सिंह की मौत हार्ट अटैक से हो गयी। पंकज एयर फोर्स में कार्यरत थे वे उनकी मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई है।

शनिवार की सुबह पंकज का शव उनके पैतृक गांव भुइली लाया गया जहां परिजनों की दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि पंकज बेहद अच्छे स्वभाव के थे। उनकी शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्हें एक बेटा भी है।
पंकज की मौत की खबर से ही पुरा भुइली गांव गमगीन था। शव आने के बाद हर आंख नम थी।




Recent Comments