भारी मात्रा में देशी पाउच के रैपर के साथ बस के मैनेजर व खलाशी गिरफ्तार

सन्नी भगत /नवादा :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो साल पहले राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी है
पर दो साल बाद भी आलम यह है कि बिहार में जमकर शराब की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है।
शराबबंदी लागू करने के लिए पुलिस जितनी ही सख्ती बढ़ाती जा रही है, शराब के अवैध तस्कर शराब की खेप को सुरक्षित बिहार में पहुचाने के लिए नए नए हथकंडे भी अपना रहे हैं।
मतलब पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात-पात।
ताजा मामला नवादा का हैं जंहा उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के क्रम में झारखंड की ओर से आ रही रंजीत ट्रेवल्स बस से एक प्लास्टिक के झोला में रखी झारखंड उत्पाद की देशी पाउच की खाली 24 हजार पीस रैपर बरमाद की गई है वंही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बस में सवार सवारी से पूछ ताछ किया गया कि ये बोरा किसका है नही बताने के बाद बस के मैनेजर व खलासी को उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया गया .
वंही उत्पाद अधीक्षक प्रमोदित नारायण सिंह ने बताया कि कल रात्रि में रजौली समेकित जांच चौकी पर विभिन्न वाहन जांच के क्रम में झारखंड की ओर से आ रही एक बस रंजीत ट्रेवल्स में जांच के दौरान एक प्लास्टिल के बोरे में रखें झारखंड उत्पाद का 24 हजार पीस देसी पाउच का रैपर बरामद किया गया जो धनबाद स्टेशन से किसी आदमी के द्वारा उस झोले को बस का भाड़ा देकर पाउच के रैपर को लोड किया गया था जिसका डिलेवरी बिहार शरीफ में होना था जिसका बाजार में आकलन करीब 8 लाख रुपए की लगाई गई है उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कारोबारी का पता किया जा रहा हैं और इस गिरोह का जल्द पर्दाफास हो जाएगा
उत्पाद विभाग की टीम ने नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्रथमिकी दर्ज करते हुए बस के मैनेजर व खलाशी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहा से न्यायधीश ने उसे जेल भेज दिया।
भारी मात्रा में देशी पाउच के रैपर के साथ बस के मैनेजर व खलाशी गिरफ्तार




Recent Comments