नम आंखों के साथ पंकज को विदा किया साथियों ने, डूमाईगढ़ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के एकमा थाना क्षेत्र के भुइली ग्राम निवासी पंकज सिंह को एयर फोर्स के जवानों ने अंतिम विदाई दी। पंकज का पार्थिव शरीर लेकर आये इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी व जवानों ने कहा कि वो बहुत अच्छे स्वभाव के थे। हमने एक अच्छा साथी खो दिया।

नम आंखों से सबो ने पंकज सिंह को अंतिम विदाई दी। पंकज सिंह की शव यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े थे।
डुमाईगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार से पूर्व पंकज सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आपको बता दे कि इंडियन एयर फोर्स में कार्यरत एकमा थाना क्षेत्र के भुइली ग्राम निवासी बिक्रमा सिंह के पुत्र पंकज सिंह की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हो गए थी। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर भुइली स्थित उनके पैतृक घर लाया गया जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।




Recent Comments