पुलिस सप्ताह में ट्रेनी आईपीएस ने मढ़ौरा थाना परिसर में किया वृक्षारोपण

मढ़ौरा,सारण ।

पुलिस सप्ताह के कार्यक्रम के तहत मढ़ौरा थानाध्यक्ष ट्रेनी आईपीएस संदीप सिंह ने थाना परिसर में फलदार वृक्ष लगाएं । इस अवसर पर मढ़ौरा सीडीपीओ धीरेंद्र कुमार साह सहित थाना के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे । वृक्षारोपण को लेकर संदीप सिंह ने कहा की बीते कुछ सालों में पर्यावरण का बहुत दोहन किया जा चुका है अब उसे सुधारने की जरूरत है । अगर सुधार की प्रक्रिया तेजी से नहीं अपनाई गई तो आने वाले समय में सब लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे । वर्तमान अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन को सामने रखते हुए कहा कि मौसम में परिवर्तन के जिम्मेवार हम सभी हैं इसलिए अब हम सभी को ही पर्यावरण संतुलन के लिए तत्पर होना पड़ेगा । वृक्षों की महत्ता को बताते हुए कहा कि केवल वृक्षारोपण की प्रक्रिया को तेज कर दी जाए तो अन्य कई समस्याओं का समाधान मिल जाएगा । मौसम नियंत्रित होगा, जल स्तर में सुधार आने लगेगा तथा तापमान कम होगा । आईपीएस संदीप सिंह ने समान्य अवसरो पर भी वृक्षारोपण करने तथा अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताया । कहा कि अगर सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तभी हम एक बेहतर स्थिति में जीवन यापन कर सकेगे। इस अवसर पर डीएसपी धिरेन्द्र कुमार साह, पुअनि अरुणंजय कुमार, सअनि रामजीत राम सहीत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे ।