मढौरा/सारण।बाल विकास परियोजना मढौरा के अंतर्गत रामपुर खोर्म वार्ड संख्या एक में कार्यरत सेविका पुष्पा देवी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाने के लिए मिलने वाले अनुदान की राशि से पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए रामपुर निवासी हीरा लाल राय ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को आवेदन किया है। आवेदन पत्र की प्रति जिला पदाधिकारी सहित एसडीओ को भेजी गई है।
सेविका के खिलाफ लिखे गये आवेदन पत्र हीरा लाल राय ने कहा गया है कि उनकी पत्नी देवन्ती देवी की मृत्यु करंट लगने से हुई है। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पत्र दिया गया था।बाल विकास परियोजना कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है जिसपर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाने के लिए सेविका पुष्पा देवी द्वारा मिलने वाले अनुदान की राशि से पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में सीडीपीओ से संपर्क नहीं होने पर उनके पक्ष की जानकारी नहीं मिल सकी है।