तीन दिनों के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत से मांझी प्रखंड क्षेत्र के लोग हलकान
मांझी : रविवार को मांझी के बैरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से प्रिंस कुमार की मौत के बाद प्रखंड क्षेत्र में दुर्घटनाओं की झड़ी लग गई है। हालांकि मंगलवार की शाम तक डूबे किशोर का शव बरामद नही किया जा सका था। सोम वार को हुई दूसरी घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदन साठ गांव निवासी हरेराम सिंह के एकलौते पुत्र जुगनू कुमार की मांझी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मंगल वार तीसरे दिन तीन अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह ताड़ के पेड़ से गिरकर बहोरन सिंह के टोला निवासी राजकिशोर चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। घण्टे भर बाद दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी रोहित कुमार प्रसाद की छपरा मंगाईड़ीह गांव के सामने चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार को ही देर शाम मांझी एकमा मुख्य पथ पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदन साठ गांव के समीप शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार की ठोकर से मांझी थाना क्षेत्र के मखदूम गंज निवासी राम नाथ साह के पुत्र कुल दीप उर्फ सोनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं से पूरे प्रखंड में दहशत एवम शोक का माहौल है। सीओ दिलीप कुमार के अलावा मांझी व दाउदपुर के थानाध्यक्ष लगातार दुर्घटनाओं से निपटने में जुटे हुए हैं।




Recent Comments