ट्रेनी आईपीएस वाहन चेकिंग में दे रहे है सुरक्षित यात्रा की हिदायत

मढ़ौरा,सारण ।
आमतौर से जिला मुख्यालय के बाहर बाइक राइडर ट्रैफिक नियमों को लेकर लापरवाह ही रहते है । कारण ऐसे स्थानों पर पुलिस वाहन चेकिंग या तो करती नही है या फिर थोड़ी देर सिर्फ वरीये पदाधिकारी को वाट्सअप रिपोर्ट देने के लिये । फिर दो चार फोटो क्लीक होते ही कोरम पुरा हो जाता था । मढ़ौरा में अब यह स्थिती बदली है, ट्रेनी आईपीएस संदीप सिंह का मढ़ौरा थानाध्यक्ष के रुप में प्रभार लेने के बाद संदीप सिंह खुद से वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे है । पिछले कुछ दिनों में दर्जनों बाइक की चलान भी कटा है तो कइयों को प्रभावी हिदायत भी मिल रही है । आमतौर पर मृदुभाषी संदीप सिंह लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के लिये प्रोत्साहित करते नजर आते है । वही नियम का पालन नही करने वाले पर सख्ती से चलान काटने में भी फिर किसी की नही सुनते । मढ़ौरा थानाध्यक्ष का प्रभार लेने के बाद संदीप सिंह ने समाचार पत्रों के माध्यम से ट्रैफिक नियम का पालन करने आग्रह किया था । कहा था कि नियम के पालन से सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रित रहती है लोगों को जाम जैसी स्थिती का सामना नही करना पड़ता और प्राय दुर्घटना की स्थिती नही बनती। वाहन चेकिंग और साथ साथ कारवाई से लहरिया कट बाइकरों की संख्या काफी कम हो गयी है । वही नगर में आने वाले बाइक सवार हेलमेट पहने नजर आ रहे है ।




Recent Comments