बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान व मदद पहुचाने में सरकार विफ़ल-मुखिया संगम बाबा

नारायणपुर में बाढ़ के पानी से चारों तरफ़ से घीरे लोंगों की बीच खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

मृतक के परिजन से मिल मुखिया संगम बाबा ने जताया शोक

तरैया (सारण) बाढ़ से तबाह बाढ़ पीड़ितों की सुविधा व मदद के नाम पर सरकार खानापूर्ति कर रहीं है। लोग किसी भी तरह से अपने जीवन जीने को मजबूर हैं।वहीं शुक्रवार को बाढ़ के पानी से चारों तरफ़ से घीरे नारायणपुर गाँव लोगों के बीच मुखिया संगम बाबा ने नाव व स्थानीय लोगों की मदद से घर-घर जाकर चिवड़ा,मीठा बिस्किट,व पावरोटी व नारायणपुर के ही सड़क किनारे बसें लोगों के बीच तिरपाल व खाद्य सामग्रियों का वितरण किये। वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया कि पार्टी-दल से ऊपर उठकर मानवता के नाते हर लोगों को बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आना चाहिये। साथ ही प्रदेश में कार्य कर रहे सामाजिक संगठन को भी मदद के लिए आगे आना चाहिये ताकि लोगों अधिक से अधिक मदद किया जा सकें। वहीं पचरौर गाँव के बालेश्वर पांडेय की सोलह वर्षीय पुत्री की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बीच पहुँच मुखिया संगम बाबा ने शोक व्यक्त की।मौके पर सुरेश यादव, अनिल यादव, राहुल यादव, नितेश यादव, उपेंद्र यादव, चंदन यादव, अभय यादव, पंकज बाबा, विक्की सिंह, मिंटू यादव, रणदीप यादव, मौजूद थें।