
ओबीसी महासभा बिहार प्रदेश ने नालन्दा में सांकेतिक उपवास किया
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
- 31 जुलाई 2020 शुक्रवार को बिनोवा आश्रम ,इस्लामपुर, नालंदा में सांकेतिक उपवास किया गया । इस अवसर पर
प्रदेश महासचिव सुभाष यादव ने कहा की आरक्षण कोई गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नहीं है। आरक्षण सामाजिक बराबरी का हक दिलाने के लिए एक व्यवस्था है। जाति जनगणना कराने एवं मंडल कमीशन को पूर्ण रुप से लागू कराने असंवैधानिक ओबीसी क्रीमी लेयर शर्तों को हटाने वह बिहार में ओबीसी वर्ग को 52% आरक्षण दिलाने की सरकार से मांग की गई है।
इस अवसर पर स्लोगन-
*शिक्षा को व्यवसायीकरण पर रोक लगाया जाय । - जिनकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी।
- किसानों को सभी ऋण माफ किया जाए।
- किसानों को पूर्ण सिंचाई का व्यवस्था किया जाए।
- किसानों के द्वारा उप जाए गए फसलों का दाम स्वयं लगाने का कानून बनाया जाए।
- आरक्षण को समाप्त करने पर रोक लगाया जाए।
- रेलवे निजीकरण पर रोक लगाया जाए।
इस अवसर पर
संजय कुमार उर्फ सुभाष यादव
प्रदेश महासचिव, बिहार ,ओबीसी महासभा विद्यार्थी श्याम देव सिंह कुशवाहा ,मदन कुमार , मधु सिन्हा ,शशिकांत कुमार , दीपक कुमार ,राजेश कुमार ,सुधीर कुमार ,बबीता कुमारी ,शोएब आलम ,निर्मला गुप्ता शामिल रहे।




Recent Comments