विभूतिपुर मेंं खुदाई के क्रम में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु
विभूतिपुर(समस्तीपुर):
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बन्हैती चौक स्थित पुरानी ठाकुरबारी राम जानकी मंदिर परिसर में भवन निर्माण को लेकर चल रही खुदाई के क्रम में 4 फुट लंबा लगभग 25 किलोग्राम वजन की भगवान बुद्ध की प्रचीन मूर्ति मिली हैं । ये देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी।साथ ही जदयू जिला युवा महासचिव बाबू सिंह ने पुरातत्व विभाग से मांग किया की पुरातात्विक अवशेषों की जांच कर इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।




Recent Comments