शौच जाने के क्रम में दोनों किशोरी पानी की तेज धारा में बह गई

पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के चौसा गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गयी एक बच्ची की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गयी जबकि  एक अन्य किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया।मिली जानकारी के अनुसार चौसा गांव निवासी अनिल राय की 12 वर्षीया पुत्री रेणु कुमारी और उसकी चचेरी बहन दिनेश राय की 16 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी बुधवार की सुबह करीब 10बजे चचरी पुल के सहारे शौच को जा रही थी।इसी दौरान पानी की तेज धारा में दोनो बह गयी ।शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं डूब रही नेहा को किसी तरह बचा लिया लेकिन रेणु कुमारी पानी की तेज धारा में बह गयी जिससे उसकी मौत हो गयी ।सूचना पाकर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची एवं शव को बरामद कर स्थानीय थाने पहुँचाई जहां से पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा जा रहा है।वही नेहा कुमारी का इलाज बेलौर बाजार स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा है।