
भाकपा (माले)ने बाबा साहब अम्बेडकर की 128वीं जयंती मनाई
पानापुर(सारण) रविवार को थानाक्षेत्र के धेनुकी में भाकपा( माले )के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का 128 वीं जयंती मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सभापति राय ने कहा कि बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज मे ब्यापक स्तर पर सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा बाबा साहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबो ,पिछड़ो ,दलितों एवं महिलाओं को आजादी एवं अधिकार दिलाने में लगा दिया।एक ऐसा संविधान दिया जो सब के लिए न्याय ,सब के लिए शिक्षा ,सबके लिए पढ़ाई और सब के लिए दवाई की व्यवस्था करता है ।इसलिए बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चल कर ही समाज को सही रास्ते पर लाया जा सकता है। सभा को संबोधित करने वाले में विजय कुमार सिंह ,छात्र नेता अनुज कुमार दास ,सुनील कुमार पासवान ,रितेश कुमार साह ,धर्मेंद्र यादव ,कुंदन कुमार एवं भगवान दास का नाम शामिल है ।इससे पहले मौके पर उपस्थित सैकड़ों अम्बेडकर अनुयायीयों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया।




Recent Comments