सारण/परसा-विधान सभा के राजद नेता स भावी विधायक प्रत्यासी महेश राय के नेतृत्व में ,युवाओ का संकल्प ,महेश भैया ही विकल्प, के नारों के साथ बाईक रैली निकाली गई।जगह जगह राजद नेता महेश राय को समर्थको द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया।राजद नेता महेश राय ने कहा कि दरियापुर प्रखंड से सैकड़ो बाईक तथा दर्जनो चारपहिया वाहन के साथ निकाली गई रैली परसा तथा दरियापुर प्रखंण्ड क्षेत्र में भ्रमण कर टिकट की बटवारा को लेकर जनता में फैलाई गई जलसाजी के माध्यम जनता को गुमराह किया जा रहा है।समाज में भ्रम फैलाया गया है। जनता के बीच टिकट के संबंध में फैलाया गया भ्रम की हकीकत बताने को लेकर रैली आयोजन कर जनता को हकीकत बताने की बातें कही।महेश राय ने कहा कि महागठबंधन में अभी टिकट का बटवारा नही हुआ है।नही बिधान सभा का बटवारा हुआ है।पार्टी के कुछ लोगो द्वारा टिकट कन्फर्म होने की राइमर फैलाये जाने का आरोप लगाया। महेश राय ने कहा कि युवाओं ने महेश राय के नेतृत्व में लालटेन जलाने का संकल्प लिया है। तथा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की बातें कही।