
सारण/परसा-प्रखंण्ड के सगुनी पंचायत के सगुनी श्रीरामपुर बेदवलिया उत्तिमपुर विशुनपुरा भगवानपुर लालापुर बाजितपुर तीतिरा के आदि वार्ड के ग्रामीण नंद सिंह त्रिभुवन महतो अदालत राय चुनमुन ठाकुर वार्ड सदस्य मुकेश शर्मा ने मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह से मुलकात कर जीआर की राशि नही मिलने की शिकायत किया।ग्रामीण ने मुखिया प्रतिनिधि से कहा कि बाढ़ से पंचायत के 95 फीसदी फसल नष्ट हो गया है। बाढ़ से छतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा दिये जाने वाले 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि नही भेजने की शिकायत किया।ग्रामीणों की शिकायत पर पहल करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्या पर पहल करने की आश्वसन दिया।तथा मुखिया प्रतिनिधि ने पदाधिकारी की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को राशि उपलब्ध नही कराई जाने का आरोप लगाया।मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि जीआर की राशि में मुखिया का कोई भूमिका नही है।इस परिस्तिथि में संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट कर देनी चाहिए कि किनको जीआर की लाभ देना है।किनको नही देना है।ताकि ग्रामीण सन्तुष्ट हो सके।उन्होंने जल्द जीआर की राशि ग्रामीणों के खाते में भेजने की मांग किया।




Recent Comments