
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 हजार नगद समेत कागजात राख
गड़खा(सारण): गड़खा प्रखंड के बेलवनिया गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।जिसमें 25 हजार नगद समेत कागजात जलकर राख हो गई। इस संबंध में पीड़ित मुंशीलाल राय के पुत्र राजेश कुमार ने जेई को आवेदन दिया जिसमें कहा कि घर के सभी सदस्य अपने काम में लगे थे।तभी बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें घर में रखे 25 हजार रुपये नगद जमीन के कागजात, बिजली कंजूमर पासबुक समेत अन्य कई कागजात का पराभव घर के अन्य सामान जलकर राख हो गई।




Recent Comments