इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना कल बुधवार को

इसुआपुर(सारण) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना बुधवार को आयोजित किया गया है। प्रखंड मुखिया संघ कें बैनर तले धरना कार्यक्रम क़ा नेतृत्व प्रखंड मुखिया संघ कें अध्यक्ष सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा करेंगे।इस संबंध में मुखिया संगम बाबा ने बताया की मनरेगा कें कार्यक्रम पदाधिकारी एजाज हसन को गलत ढंग से फंसाया गया है। जिसकों लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित की जा रही है। मालूम हो की पिछले दिन 01 मार्च को निगरानी की टीम द्वारा मनरेगा कें कार्यक्रम पदाधिकारी एजाज हसन को रिश्वत लेने कें आरोप में पकड़ ली थी।उसके बाद उनको निगरानी ने जेल भेज दिया।