सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में सड़क किनारे शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में सअनि हरेन्द्र पासवान ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गस्ती के दौरान डेवढ़ी के तरफ जा रहे थे तो सड़क किनारे एक व्यक्ति हल्ला हंगामा कर रहा था।जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।पूछ-ताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पट्टी पचौड़र गांव निवासी भरत राम के पुत्र शंकर राम में रूप में बताया। मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर काफी मात्रा में शराब पीने की पुष्टि हुई।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शराबी को जेल भेज दिया।




Recent Comments