परसा में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय विहार स्कूल स्पोर्ट मीट प्रतियोगिता सम्पन्न

परसा(सारण ):प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में एक दिवसीय प्रखंडस्तरीय विहार स्कूल स्पोर्ट मीट प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन बीईओ दिवाकर सिंह द्वारा किया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ रजत किशोर सिंह,बीईओ दिवाकर सिंह और वरीय विआरपी भी पी शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत निर्देश में मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राओ ने भाग लिया।जिसमे सौ दो सौ चार सौ आठ सौ पंद्रह सौ तिन हजार मीटर दौड़ जेबलिंग थ्रो, लंबी उच्ची कूद, डिस्कस थ्रो, रिंग दौड़ आदि खेल में नितेश कुमार, करिश्मा कुमारी, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, प्रीटी कुमारी, अल्ताफ रजा, सीमा कुमारी, प्रिंस कुमार, गुड़िया कुमारी, सामिल अली डेजी कुमारी, गुड्डू कुमार ने अलग अलग खेलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी चयनित छात्र छात्राओ को मुख्यतिथिओ द्वारा समान्नित किया गया।बीईओ दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रखंड के आठ संकुल से चयनित छात्र छात्र तथा तिन उच्च विद्यालय के छात्रो ने भाग लिया।खेल प्रतियोगिता में चयनित छात्रो जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह मो नासिर मो जियाउल हक़ संजू कुमारी सरोज अनुपम कुमारी प्रियंका कुमारी एचएम सुनील कुमार गुप्ता मो असलम संजय कुमार राम संजय कुमार राय शिव नाथ यादव दीपक कुमार सिंह अशोक सिंह राम अयोध्या प्रसाद बिनोद कुमार आदि उपस्थित थे।