महिला ग्राहक के साथ तरैया एसबीआई के एकाउंटेंट ने किया दुर्व्यवहार,क्षेत्रीय प्रबंधक को युवती ने भेजा शिकायत पत्र
तरैया(सारण):04.09.2018।
बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक महिला ग्राहक के साथ बैंक के एकाउंटेंट द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।इस सम्बंध में पीड़ित ग्राहक पुष्पा कुमारी ने एक शिकायत प्रतिवेदन बैंक के एकाउंटेंट के खिलाफ क्षेत्रीय महा प्रबंधक को भेजा है।पीड़ित युवती का आरोप है कि जब मैं बैंक में अपने चेक क्लीयरेंस और अपने खाता का बैलेंस पूछने बैंक के एकाउंटेंट के टेबल पर गयी तो वे मुझे डाट-डपट कर बैंक से भागने का आदेश देने लगे और बोले कि जाओ तुम्हारा काम नही करूंगा।इसके पूर्व भी एकाउंटेंट मेरे साथ अभद्र बाते बोल चुके है।जिसे मैं शर्म के कारण सार्वजनिक नही कर रही हूँ। इस सम्बंध में शाखा प्रबंधक रूपक कुमार सिंह से पूछने पर बताया कि महिला ग्राहक के आरोपो की जाँच की जायेगी।उसे बैंक बुलाकर उसकी सारी समस्या सुनकर उसका निराकरण किया जाएगा।वही एकाउंटेंट ब्रजभूषण प्रसाद ने बताया कि यह आरोप गलत है।उक्त युवती का खाता सीएसपी ब्रांच में है।