• इस बार छपाई वाले प्रश्न पत्र की जगह प्रश्न को बोर्ड पर दर्शाया जा रहा है प्रश्न


मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 8 वीं तक की वार्षिक परीक्षा गुरुवार 12 मार्च 2026 को शुरू हुई, जो 19 मार्च तक चलेगी। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक ली जायेगी। वहीं कक्षा 3 से 8 वर्ग कक्ष तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जा रही है । प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जाहिद अख्तर ने बताया कि उक्त परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के दिशा अलोक में ली जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है, प्रथम पाली 10 से 12 और दूसरी पाली 1 से 3 बजे तक होगी। इस बार प्रश्न पत्र ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से आ रहा है, जो कि बोर्ड पर दर्शाया जा रहा है, जबकि बच्चों को उत्तर पुस्तिका के लिए सादी कॉपियां दी जा रही हैं। परीक्षा का मूल्यांकन 19 से 24 तक कर लिया जाएगा और 30 मार्च को अभिभावक और शिक्षक बैठक आयोजित करके छात्र और छात्राओं का प्रगति रिपोर्ट सौंपा जाएगा। बता दें कि इस बार प्रशन पत्रक छपाई वाली नही मिल रही हैं, नए नियम के अनुसार परीक्षा के लगभग आधे घंटे पूर्व में ई शिक्षा कोश पर प्रश्न पत्र आ रहा है और उसे परिक्षार्थी छात्रों के लिए बोर्ड पर लिख दर्शाया जा रहा है। शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सभी विद्यालयों में परीक्षा कदाचारमुक्त शांतिपूर्वक पारदर्शी तरीके से शुरू हुई है। जिसका मूल्यांकन लिखित परीक्षा के साथ खेलकूद उपस्थिति के आधार पर बनाया जाएगा। उसके बाद छात्रों को रिजल्ट दिया जाएगा। शिक्षा में सुधार के लिए ऐसा व्यवस्था किया गया है।मढ़ौरा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि 1 से 8 क्लास तक लगभग 670 छात्र छात्राएं दोनों पालियों की परीक्षा में शामिल है। अनुशासित और शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही है।