
छात्राओं के बीच निःशुल्क नैपकिन वितरित
ロदीपक कु सिंह /परसा(सारण)-देश में चल रही स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सुरक्षा के उदेशय से केंद्र सरकार के टैक्नलौजी मंत्रालय द्वारा संचालित सनेट्रिक नैपकिन योजना का परिपूर्ण लाभ सभी चयनित विद्यालय के छात्राओं को उपलब्ध कराया जायेगा।केंद्र सरकार के छात्राओं द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना स्त्री सम्मान के तहत छात्राओं तक हर हालत में पहुँचाया जायेगा उसके लिए इंटेलस परिवार कृत संकल्पित है।उक्त बातें इंटेलस के निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा।शर्मा ने कहा कि परसा केंद्र और बिहार का दूसरा विद्यालय मध्य विद्यालय बाजीतपुर में छात्राओं के वीच निःशुल्क सनेट्रिक नैपकिन वितरण किया गया।

डॉ शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम पर्यावरण सुरक्षा के साथ महिलाओ को संक्रमक बिमारी से बचाने के उदेशय से नैपकिन का उत्पाद किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मध्य तथा उच्चतर माध्यमिक प्रत्येक विद्यालय के 150 छात्राओ के वीच निःशुल्क एक साल तक नैपकिन उपलब्ध कराने की बातें कही।

वही जितेश कुमार ने सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत उत्पाद होने वाली नैपकिन की गुणवकता और उपयोग के सम्बन्ध में जनकारी दिया।वही अमित कुमार ने नैपकिन उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में एचएम कन्हैया शुक्ला ओम प्रकाश कुमार प्रभात सिंह दीपक कुमार सिंह मिथलेश कुमार सिंह अशोक सिंह बीणा कुमारी खुशबू निशा सत्येन्द्र कुमार ललन कुमार सिंह राजेश कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ विश्वकर्मा शर्मा जितेश कुमार अमित कुमार एचएम कन्हैया शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित छात्राओं के वीच नैपकिन वितरण किया गया।




Recent Comments