✍परमार डाॅट काॅम 
🔴भारतीय लोक मानस को समझने व देश, काल व परिस्थिति पर चर्चा करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची में 27 सितंबर से शुभारंभ हो रहें, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार लोक मंथन 2018 में बिहार के सीवान का भी प्रतिनिधित्व होने जा रहा हैं । ऑनलाइन मीडिया एजेंसी ” परमार डाॅट काॅम ” के निदेशक व पत्रकार नवीन सिंह परमार ने बताया कि लोक मंथन 2018 में शामिल होने के लिए सीवान से बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार 26 सितंबर को मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से रांची के लिए प्रस्थान करेगा ।
 श्री परमार ने बताया कि लोक मंथन में इस बार  मेरे अलावे सीवान के   इस्लामियां स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के प्रधानाध्यापक  डाक्टर अशोक प्रियंवद , वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह  ( छपरा)  मजरूलहक डिग्री कालेज, तरवारा के प्राध्यापक प्रोफेसर अवधेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता व पत्रकार डाक्टर विजय पाण्डेय, पत्रकार मनोज कुमार सिंह  व  पत्रकार व  राजेश पाण्डेय शामिल होने वाले हैं ।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार की संगठन प्रज्ञा प्रवाह व झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा लोक मंथन 2018 का आयोजन रांची के खेलगांव में 27 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा रहा हैं ।
परमार डाॅट काॅम के निदेशक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहें  इस बौद्धिक आयोजन का उद्घाटन महामहिम उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू करेंगे। कार्यक्रम के समापन समारोह में   मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी। इस आयोजन में विश्व प्रसिद्ध विद्वान  डा डेविड फ्रोली, आचार्य वामदेव शास्त्री, यूपी के स्पीकर ह्दयनारायण दीक्षित, आरएसएस के रंगाहरि, ओडिसी नृत्यांगना सोनलमान सिंह, डा विनय सहस्त्रबुद्धे, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, प्रो कौशल पवार, प्रो अशोक मोदक, बाबा मौर्य सहित देश विदेश के लगभग एक हजार प्रख्यात बुद्धिजीवी  शामिल होंगे।