
परसा के महादलित बस्ती में भाजपा ने आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम
#दीपक कुमार सिंह / परसा :
परसा (सारण): नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड नंबर 3 मिर्जापुर के महादलित बस्ती में नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई ।तथा उपस्थित लोगों से लाभ से वंचित ग्रामीणों की जानकारी प्राप्त की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परसा विधान सभा के विस्तारक अवधेश कुमार सिंह ने विस्तार से केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में जनकारी दिया।चौपाल में स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीभगवान मांझी बनौता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे नगर भाजपा उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने जनधन योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा घर-घर बिजली से संबंधित योजना पर विचार रखा। उपस्थित जनसमूह ने एकस्वर से कहा कि मोदी जी का चार साल बेमिसाल होने की बाते कही गई।चौपाल कार्यक्रम में सियाराम माँझी इंद्रदेव माँझी जयलाल माँझी सुधीर माँझी लीला देवी जंयन्ती देवी हरेशर कुमार संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments