सीवान :सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बसंतपुर (सिवान) :
 बसांव पंचायत भवन पर गुरुवार को बीडीओ किशोर कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, स्वच्छता आदि के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
अधिकारियों में एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात, डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद, जीविका के डीपीएम अशोक कुमार, बीडीओ किशोर कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार,  उर्मिला, मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह, रामप्रकाश सिंह, छोटन सिंह, राधा मोहन
सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।