तेजपुरवां मुखिया कृष्ण कुमार उर्फ परमात्मा राय बने मढ़ौरा मुखिया संघ के अध्यक्ष 

मढौरा।
प्रखंड के निर्वाचित मुखिया का एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिवगंज पैक्स गोदाम के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 21 में 15 नवनिर्वाचित मुखिया मौजूद रहे, दो के आन लाइन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सम्पन्न बैठक में आपसी सहमतु से तेजपुरवां पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार उर्फ परमात्मा राय को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। नरहरपुर की मुखिया उर्मिला देवी एव मुबारकपुर से मुखिया सुनील कुमार को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया ।रसूलपुर के मुखिया पन्नालाल सिह को सचिव बनाया गया।  संयुक्त सचिव के पद पर मिर्जापुर की मुखिया रबिता देवी एव उप सचिव गौरा पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद चयनित किए गए । जबकि संध का कोषाध्यक्ष शिल्हौरी पंचायत की मुखिया सीता देवी तो प्रवक्ता अंवारी की मुखिया चून्नी देवी को बनाया गया। बैठक ने पंद्रह मुखिया व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। जबकि दो पंचायर ओल्हनपुर और माधोपुर के मुखिया ने दूरभाष पर बैठक और निर्णय को अपनी सहमती दी। प्रखंड के अन्य सभी निर्वाचित मुखिया को कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है ।

मुखिया ने माला पहनाकर अध्यक्ष को दी बधाई
मुखिया मुंद्रिका प्रसाद, सुनिल कुमार, पन्नालाल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र राय,अमरजीत प्रसाद, सत्येंद्र राय,अरुण कुमार यादव ,कमलेश प्रसाद, रणधीर कुमार, हरेश पासवान, विनय कुमार सिंह, जीतू राय, राजेश प्रसाद सहित अन्य ने कुछ खिया संध के अध्यक्ष परमात्मा राय को माला पहनाकर आपनी सहमति और शुभकामना भेट दी। मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर कृष्ण कुमार उर्फ परमात्मा राय ने आपसी सहमति के आधार पर काम करने की बात कही है। कहा कि सभी को साथ लेकर चलना और सभी के साथ मिलकर पूरे प्रखण्ड क्षेत्र के विकास में सहयोग, और समस्याओं का निराकरण करना ही उनकी  प्राथमिकता होगी । परमात्मा राय को प्रखंड मुखिया संध का अध्यक्ष बनाए जाने पर नागेन्द्र राय, मनीष राय, अंकित राय, उपमुखिया डा रंजीत सिंह, विकास कुमार सिंह, विश्वाथ सिंह, रामबाबूसिंह, नौसाद आलम, डा फक्करुल, सहित अन्य ने अपनी बधाई दी है