पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव निवासी सुदर्शन राय के 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की गोपालगंज में बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गयी .बताया जाता है कि सचिन गोपालगंज जिले के सिधवलिया थानांतर्गत बसौली गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था .गुरुवार की दोपहर वह भैंस चराने गया था कि बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया और डूबकर उसकी मौत हो गयी .इस बात की जानकारी मिलते ही मृतक के टोटहा जगतपुर स्थित घर पर कोहराम मच गया . मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था .