जनहित से जुडे प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें – पाटीदार
आज़ाद नेब
भीलवाडा 5 जुलाई।  राजस्थान राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें।  उन्होंने कहा कि जनहित से जुडेप्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।  उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को अधिकारी देखें व परीक्षण भी करें कि संबंधित व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है या नहीं।
             श्री पाटीदार बुधवार को जिला कलेक्टेट सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्याओं के निस्तारण व आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रमके दौरान प्राप्त हुई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारीश्री गजेन्द्र सिंह राठौड ने बैठक के विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं को रखा। उन्होंने आपका जिला आपकी सरकार में मुख्यमंत्राी द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना की समीक्षा की। उन्होंने इसके अतिरिक्त विभागों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो व समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
             बैठक में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित
कार्यो व  मुख्यमंत्राी द्वारा आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम में दिये गये दिशा-निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली।  इसी प्रकार बैठक में उन्होंने औद्योगिक इकाईयों से प्रसारित गन्दे पानी को रोकने, अवैध खनन कोरोकने, नरेगा कार्यो में कार्य की गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, रसद विभागमें राशन की दुकानों का निरीक्षण, पात्रा व्यक्ति को लाभ दिलाने व अनियमितता बरतने वाले डीलर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।  बैठक में उन्होंने ई-मित्रा पर रेट लिस्ट लगाने, अटल सेवाकेन्द्र में ई-मित्रा का नियमित संचालन करने, भामाशाह योजना में अधिक से अधिक लाभ दिलाने, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. को विद्युत छीजत कम करने के निर्देश दिये।
              इसी प्रकार बैठक में सिंचाई विभाग, न्याय आपके द्वार,
हैप्पीनेस इण्डेक्स, संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों का निस्तारण करने,
विभिन्न अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई करने, नगर परिषद को सफाई व्यवस्था नियमित रुप से कराने व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
              बैठक में जिला प्रमुख श्री शक्तिसिंह हाडा, शहर विधायक
श्री विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्री गोपाल खण्डेलवाल,जिला कलक्टर श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने भी विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।   बैठक में अतिरिक्त जिलाकलक्टर (प्रशासन) श्री एल.आर. गुगरवाल, मुख्य कार्यकारी श्री गजेन्द्रसिंह राठौड, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल स्वरुप मेवाडा, रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.सी. जीनगर, उपनिदेशक कृषि डाॅ. जी.एल. चावला, उपश्रम आयुक्त श्री अरुण प्रधान, नगर परिषद आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामलाल सांगावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।