ग्रुप की अनुशंसा से शिक्षकों पर होगी करवाई

मांझी(सारण)। विद्यालय संचालन में अनियमितता के दोषी व पठन पाठन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर त्वरित करवाई की जाएगी। यह बातें मांझी प्रखंड की शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विभा कुमारी ने कहीं। इससे पहले अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के संचालक मनोज कुमार सिंह ने अन्य पत्रकारों व शिक्षकों के साथ स्थानीय बीआरसी परिसर में उनसे मुलाकात की तथा विद्यालयों में कथित रूप से ब्याप्त अनियमितता दूर करने का अनुरोध किया। ग्रुप संचालक के आग्रह पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जांच दल के सुझावों पर अमल करने के साथ साथ लापरवाह व अनियमित शिक्षकों पर जांचोपरांत त्वरित करवाई का आश्वासन दिया। मौके पर ग्रुप के सदस्य संजीव शर्मा श्री राम गिरी सकलदीप सिंह तथा दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे।