मांझी(सारण)। सोमवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के जलाल बाबा रोड में स्थित थोक किराना दुकान का रोशन दान तोड़कर चोरों ने गल्ला में रखा दो लाख 15 हजार रुपये चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार ने घटना की लिखित सूचना मांझी पुलिस को दे दी है।
दुकान दार ने बताया कि प्रति दिन की तरह शाम को दुकान बंद कर अपने सहकर्मियों के साथ डेरा पर चले गए और खा पी कर सभी लोग सो गये। सुबह दुकान खोलने आया सहकर्मी ताला खोल कर जब दुकान के अंदर गया तो अगल बगल कंक्रीट गिरा पड़ा देख कर हैरत हुई तभी उसकी नजर टूटे रोशन दान पर पड़ी। ऐसी आशंका ब्यक्त की जा रही है कि उसी रोशनदान के रास्ते चोरों द्वारा अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments