पीएम मोदी के कार्यों को लेकर भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी मोदी के नारे लग रहे हैं-नंद किशोर
पीएम मोदी के कार्यों को लेकर भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी मोदी के नारे लग रहे हैं-नंद किशोर

गड़खा (सारण): पीएम मोदी के कार्यों को लेकर भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी मोदी के नारे लग रहे हैं|जब तक गरीबों का विकास नहीं होगा देश का विकास संभव नहीं है एनडीए की सरकार बिहार के विकास के लिए कृतसंकल्प है|
उक्त बातें सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गड़खा प्रखण्ड के बसंत ठाकुरबाड़ी में भाजपा के, महासंपर्क अभियान के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं|उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश से गरीबी हटाने व नौजवानों को, रोजगार देने का काम किया है|उन्होंने कहा कि गड़खा-मानपुर सड़क को 7 मीटर चौड़ा सड़क बनाने की घोषणा की साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही छपरा शहर में डबल डेकर सड़क का निर्माण होगा|
इस मौके पर अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,पूर्व विधायक जनक सिंह,ज्ञानचन्द मांझी, लालबाबू राय,तारकेश्वर सिंह,जिप के पूर्व अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल,जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद,वंशीधर तिवारी,वेद प्रकाश उपाध्याय,रंजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,श्रीकांत पाण्डेय,अशोक सिंह, श्रीनिवास सिंह, ,लखवीर सिंह यादव, आदि ने संबोधित किया|आगत अतिथियों का स्वागत श्रीपाल बसंत पंचाचत के मुखिया शेखर सिंह ने किया|अध्यक्षता संजय सिंह,मंच संचालन श्यामसुन्दर गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता राकेश सिंह ने किया|




Recent Comments