पंचायत भवन पर आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के सिकटिया पंचायत भवन में मंगलवार को बीडीओ नंदकिशोर साह ने आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि इस पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी। अब उन्हें महाराजगंज प्रखंड जाने की कोई जरूरत नहीं है। आय, जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र यहां से बनेंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में भी काउंटर खोला जाएगा। इस अवसर पर कनीय अभियंता जगत कुमार, मुखिया चंपा देवी, पूर्व मुखिया प्रभाकर उपाध्याय,वार्ड पार्षद, संरपच आदि उपस्थित थे।
साभार : परवेज अख्तर, सिवान




Recent Comments