राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को सघन छापेमारी कर धोखाधड़ी के आरोपी बहुअरवा के सरपंच समेत दो लोगों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के सरपंच रामचंद्र यादव तथा सचिव नितेश कुमार कुमार के खिलाफ ग्राम कचहरी के उप सरपंच सुरेश यादव ने कोर्ट परिवाद दायर कर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया था।इस परिवाद के आलोक में मझौलिया थाना में प्राथमिकी 29 अक्टूबर 2018 को थाना कांड संख्या 491/18 दर्ज कराई थी ।जिसमें सरपंच रामचंद्र यादव एवं ग्राम कचहरी के सचिव नितेश कुमार पर चेक के माध्यम से जाली हस्ताक्षर कर 51 हजार रुपये गवन करने का आरोप लगाया गया था ।जिसमें पुलिस ने मंगलवार की रात्रि सघन छापामारी कर बहुअरवा से सरपंच को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा कांड के सत्यापन के उपरांत गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था । वहीं थाना हाजत में बंद सरपंच को कपडा देने आये बहुअरवा पंचायत के रिपु यादव एवं चुन्नू यादव को शराब के नशे में धूत देख थाना में तैनात अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दोनोँ को पकड़ मेडिकल जांच कराया तथा सरपंच के साथ इन्हें भी जेल भेज दिया।इन दोनों पर शराब उत्पाद अधिनियम के खिलाफ थाने में कांड संख्या 82/ 19 दर्ज किया गया है।छापेमारी अभियान में दरोगा सुनील कुमार सिंह, के पी यादव ,राम अयोध्या सिंह, एस आई पंकज कुमार सिंह ,बिंदेश्वरी राय समेत पुलिस बल मौजूद थे।




Recent Comments