दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। एपीआई बिहार चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन 2 मार्च 2019 को शाम में हुआ। उद्घाटनकर्ता एपीआई इंडिया डॉक्टर प्रीतम कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि पूर्व में अध्यक्ष एपीआई बीबी ठाकुर, सम्मानित अतिथि डॉ0 ए0 एन0 राय, एमपी डॉ0 संजय जयसवाल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर महावीर ठाकुर, डॉक्टर ए0 के0 देव, डॉ0 श्याम नारायण, अतिथि आयोजन चेयरमैन डॉ0 दिलीप कुमार, आयोजन सचिव डॉ0 अंजनी कुमार, चेयरमैन रिसेप्शन कमिटी डॉ0 संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष आइएमए बेतिया के डॉक्टर सुशील चौधरी, मीडिया चेयरमैन डॉ0 उमेश कुमार, कमेटी को सचिव डॉक्टर उपेंद्र कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम की शुरुआत की है।

एपीआई बिहार चैप्टर के नए चेयरमैन डॉ0 श्याम नारायण बिहार शरीफ के चुने गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर बी0 बी0 ठाकुर ने यहां के आयोजक समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ प्रेस एवं मीडिया के लोगों को धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित डॉ0 संजय जयसवाल ने संबोधित करते हुए आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वह चंपारण के धरती पर इस प्रकार का आयोजन करने के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की इस सम्मेलन में आए हुए प्रसिद्ध डॉक्टर एच0 एस0 श्यामा, डॉ0 आशुतोष सरवन, डॉ0 बी0 सी0 कौर, डॉ0 टी0 पी0 सिंह, डॉ0 अमर कुमार सिंह, डॉ0 प्रभात राय, डॉ0 ए0 के0 गुप्ता, डॉ0 एस के मधुकर, पटना के डॉ0 अरविंद सिंह, बेगूसराय के पीके सिंह, पटना डॉ0 विकास सिंह, दिल्ली के डॉ0 प्रमोद कुमार, दिल्ली बीएन शाही, डीएमसीएच के डॉ0 एस0 सी0 झा, पटना, आई जी आई एम एस के सुधीर कुमार आदि शामिल रहे। वही कार्यक्रम में नई पदों पर आसीन हुए एपीआई बिहार के बिहारशरीफ के चेयरमैन डॉ0 श्याम नारायण बने, अगला एपीआई बिहार चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन आइजीआइएमएस पटना में आयोजित होगा, इसके आयोजन सचिव डॉ0 सुधीर कुमार रहेंगे। वही मेडिसिन के भीष्म पितामह पूर्व एपीआई अध्यक्ष डॉ0 बी0 बी0 ठाकुर ने कहा कि हम लोग एपीआई फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है जिससे आमलोगों को फायदा मिलेगा।





Recent Comments