शहीदों के सम्मान में फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट का युवाओं ने किया आयोजन

दैनिक खोज खबर, एकमा

प्रखंड क्षेत्र के आमडाढी कर्णपुरा में शहीदों के सम्मान में फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं द्वारा किया जा रहा है। पुलवामा में हुवे आतंकी हमले में शहीद हुवे जवानों की शहादत को नमन करते हुवे व उन्हें श्रद्धांजलि देते हुवे युवाओं ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट रखा है। इस फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन समिति से जुड़े प्रवीण सिंह चंदेल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घटान 3 मार्च को किया गया।

उद्घटान मैच कुंदन 11 गौसपुर व बक्सर की टीमों के बीच खेला गया। वही बुधवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच उजाला क्रिकेट क्लब एकमा बनाम केसीसी मांझी के बीच खेला गया जिसमे उजला की टीम ने मांझी की टीम को 50 रन से हराया।

आपको बता दे कि महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब द्वारा इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

दोनो ही मैचों में बेहतर खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से किशुन सिंह उर्फ सुग्रीव सिंह, प्रकाश सिंह, नेशनल एथलीट विकास सिंह राठौड़, मुन्ना सिंह, प्रवीण सिंह चंदेल, कमलेश सिंह, मनीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, राहुल सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।