दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के चौक चौराहों पर वाहन जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है आने जाने वाले वाहनों को रोक कर जांच की जा रही है इस बाबत कई वाहनों से लाखों रुपए बरामद किए जा चुके हैं इसी क्रम में आज कालीबाग ओपी क्षेत्र के अंतर्गत छावनी चौक पर वाहनों की जांच की गई बाजार की तरफ से आने वाले तथा एनएच से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर जांचा गया वाहन जांचने का कार्य खुद ओपी प्रभारी मनीष कुमार कर रहे थे उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे पूछने पर मनीष कुमार ने बताया अब तक के वाहन जांच में उन्हें कुछ नहीं मिला है लेकिन वह यह जांच अपने क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर कर रहे हैं चुनाव के मद्देनजर उनके क्षेत्र में गस्ती और वाहन जांच तथा लंबित मुकदमों पर गिरफ्तारी का कार्य जोरों से चल रहा है मौके पर एसआई विपिन कुमार भी उपस्थित थे.




Recent Comments