चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
बड़हरिया (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे गश्त के दौरान बड़हरिया-जामो मुख्य सड़क पर भामोपाली बाजार से चोरी की बाइक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाइक चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार की रात्रि गश्त पार्टी को देख चोर बाइक छोड़ भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर भामोपाली बाजार के समीप तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी मंतोष कुमार और बबलू यादव और पलटुहाता गांव निवासी मुकेश कुमार मांझी बताया जाता है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों चोरों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
साभार : परवेज अख्तर, सिवान
—




Recent Comments