शादी की नीयत से युवती का अपहरण
बसंतपुर(सिवान): थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को कुछ लोगों ने शादी की नीयत से 28 फरवरी की रात घर से अगवा कर लिया। साथ ही घर में रखे नकद, आभूषण एवं कीमती कपड़े समेत लगभग 15 से 20 लाख की संपत्ति की भी चोरी कर ली। इस मामले में युवती की मां ने सोमवार को बसंतपुर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 64/19 दर्ज कराते हुए बसंतपुर के सतीश कुमार, महाराजगंज के त्रिलोकी प्रसाद, पटेढ़ी के आजाद अंसारी समेत पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने अपहृत युवती को मंगलवार की सुबह बरामद कर 164 के बयान के लिए कोर्ट भेज दिया।
साभार : परवेज अख्तर , सिवान




Recent Comments