नौतन :—बोलेरो के साथ चोर गिरफ्तार 
:– स्थानीय लोगो की मदद से पकडा गया चोर 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन:–प्रखंड के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बनौरा बजार से मंगलवार की मध्य रात्रि मे ड्राइवर बिक्रम पटेल के दरवाजे पर लगी बोलेरो गाडी को चोरो ने चोरी कर फरार हो गये गाड़ी चालू होने की आवाज सुनकर कर ड्राइवर बिक्रम प्रसाद पटेल घर से बाहर निकल कर देखा तो दरवाजे पर गाड़ी नही थी जिसकी सुचना गाड़ी मालिक अजय सिंह को दिया तथा  आसपास के लोगो को जगा कर दी  गाड़ी के पथ चिन्ह के  अधार पर मोटर साइकिल से खोज बीन करने लगे गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड के पास बोलेरो को देख उसका पीछा करने लगे सासा मुशा गांव के पास टेम्पो से साइड लेने के क्रम मे बोलेरो पलटी मार दी जिसमे एक चोर भागने मे सफल हो गया तथा ड्राइवर के सीट पर बैठा हुआ चोर फसे होने के कारण पकड मे  आ गया उक्त चोर और बोलेरो गाड़ी को बनौरा बजार लाये और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी उक्त सभी बाते गाड़ी के मालिक अजय सिंह ने बताया सुचना मिलते ही तत्पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चोर तथा बोलेरो को अपने कब्जे मे लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया चोर मुन्ना गुप्ता पिता राजवंशी गुप्ता गाव मकसुद पुर थाना मसान का निवासी है जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।