​गैस सिलेंडर रिसाव से घायलो के लिये चंदा कर 52 हजार की राशि प्रदान की गई 

चंदा देते लोग

कुमुद रंजन सिंह।नालंदा
सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत महासभा के हरनौत अध्यक्ष श्री गौतम कुमार सिंह उर्फ फंटू सिंह  के नेतृत्व में बस्ती गांव में घरेलू  रसोई गैस के  रिसाव से हुए भयंकर दुर्घटना में 13 लोग भयंकर रूप से  जख्मी एवं जल गए इनके इलाज के लिए आज महासभा के अध्यक्ष ने विनोद पांडेय,लक्ष्मी नारायण पांडे ,नागेश्वसर भारती,नरेश प्रसाद सिंह,सरपंच सुरेश सिंह एवं ग्रामीणों  के सहयोग से आज ही तत्काल 52000 से अधिक अधिक राशि संग्रह कार गैस पीड़ित को इलाज हेतु प्रदान किया और अधिक राशि के लिए उस इलाके का जो दूसरे जिले और राज्य में कार्य कर रहे हैं उन लोगों से सहयोग मांगे हैं श्री गौतम के अनुसार  शीघ्र ही पीड़ितों के इलाज के लिए लाखों रुपया का जन सहयोग  प्राप्त हो जाएगा महासभा अध्यक्ष गौतम ने राज सरकार से तत्काल   पीड़ित परिवार को समुचित इलाज की भी याचना माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है इस प्रकार सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पैसे की मदद करना क्षेत्र में सराहनीय कार्य माना जा रहा है लोग इनकी व्यापक चर्चा कर रहे हैं।