बेतिया:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा इंटरमीडिएट के रिजल्ट में हुए व्यापक धांधली के खिलाफ पटना इंटर काउंसिल के समक्ष शांति पूर्ण रुप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बिहार सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया इस के विरोध में अभाविप के द्वारा बेतिया में नगर मंत्री सुजीत कुमार और सहमंत्री राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के महाराज पुस्तकालय से लेकर कलेक्ट्रीयेट तक छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदेश संगठन मंत्री अनिल दुबे ने कहा कि अपने दिशाहीने नेतृत्व के कारण बिहार की शिक्षा को रसातल में डाल दिया है ।जिस प्रकार शिक्षा में एक पर एक घोटाला सामने आ रहा है तो दूसरी तरफ 62 प्रतिशत छात्र इंटरमीडिएट में सफल होते हैं इससे बिहार सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है इतने बड़े तादाद में छात्र असफल हुए हैं इसका जिम्मेदार कौन है इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई ,नहीं पढ़ाई हुई ना पाठ्यक्रम पूरा हुआ है ऐसे में छात्र असफल नहीं होंगे तो क्या होगा नीतीश कुमार और नैतिकता के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दे देना चाहिए।
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के छात्रों के साथ अन्याय कर रही है जिस तरह आठ लाख छात्रों को इंटर मे फेल किया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षा मंत्री छात्र विरोधी है जिस तरह इंटर की काँपी जाँच प्राथमिक शिक्षकों से करवाई गई उसी से सरकार के मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। अयोग्य शिक्षकों के दारा करवाई गई जिस विषय के शिक्षक जानकार नहीं है उस विषय की काँपी की मूल्यांकन उस शिक्षक से करवाई गई जानबूझकर छात्रों को फेल किया गया है छात्र जो दिन रात मेहनत कर पढ़ाई कर रहे थे उनके साथ मजाक किया गया है जिसे सहन नहीं किया जायेगा सरकार कहती है कि परीक्षा में कड़ाई के चलते छात्र फेल हो गए तो सरकार बताए कि छात्रों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं दी गई ।अभाविप वर्तमान शिक्षा मंत्री से मांग करती है की बोर्ड ऑफिस के द्वारा छात्रों के कॉपी का पुनर्मुल्यांकन पर लगाए गए शुल्क माफ किए जाएं।
अन्यथा अभाविप सरकार के सभी प्रतिनीधियों व अधिकारियों का घेराव करेगी ।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो०पंकज कुमार ,विश्वविधालय प्रमुख नीरज कुमार ,जिला संयोजक अविनाश कश्यप ,जिला प्रमुख अरुण कुमार दत्त ,रौशन कुमार,अमित कुमार,सुजीत मिश्रा,आर्यन अग्निहोत्री,अभिषेक गुप्ता ,नमन मिश्र ,कमलेश कुमार,चंदन प्रताप सिंह ,धर्मजीत कुशवाहा ,रणधीर यादव, अजय कुमार , सब्बु अंशारी , मनीष कुमार , सुमीत सोनी , अर्जुन कुमार , राजन कुमार,नीरज कुमार , गौतम कुमार , राजन राम , राजेश कुमार, समेत सैकड़ो कार्यकता उपस्थित थे।




Recent Comments