देशी कट्टा(नलकटुआ) एवम बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

✍घोड़ासहन से आकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट- घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बुधवार की संध्या स्थानिय प्रखंड कार्यालय रोड में स्थित बजरंग होटल के सामने सुपर हीरो न0 बीआर 05S- 7487 साथ दो युवकों को एक देशी कट्टा (नॉककटुआ) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि दोनो युवको की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के पुरैनिया भवानीपुर निवासी सदाम हुसैन तथा टुनटुन आलम के रूप में की गयी हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि इन दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम में पुअनि अरविंद कुमार के अलावे सैप के जवान शामिल थे।