
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के नौतन पंचायत से बीडीसी के पद से रवीश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया और पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन से लगता है कि बीडीसी पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना, जनता का हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
बीडीसी प्रत्याशी रवीश कुमार सिंह ने जैसे ही नामांकन पर्चा दाखिल कर निकली तो उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर व नारा लगाकर समर्थको ने हौसला बढ़ाया।




Recent Comments