*मधेपुरा:प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना मुफ्त गैस कनेक्शन की अपार सफलता*
👈चंदन कुमार झा”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा 👉
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना की अपार सफलता को जिला मधेपुरा में बतायी जा रही है !जिले में अब तक पैसंठ हजार गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिए जा चुके हैं। मिली जानकारी उज्ज्वला योजना के जिला नोडल पदाधिकारी के अनुसार माने तो देश में एक मई को यह योजना लागू हुई थी जबकि मधेपुरा में यह योजना विगत वर्ष 25 जुलाई को शुरू हुई। इस कम समय में इतनी बड़ी सफलता अपने गैस वितरकों, पदाधिकारियों और जागरूक लोगों व मीडिया के सहयोगपू्र्ण साथ से मिली है।

मधेपुरा जिले में मात्र 17 % लोगो के घरों में गैस कनेक्शन ही पहले थे जो अब बढ़कर 34 % हो गया है।उन्होंने कहा कि इस योजना में हमारे वितरक भरपूर मेहनत कर जरूरतमंद महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। लाभार्थी महिलाओं को उनके घरों तक तकनीशियनों को भेज कर हम उन्हें प्रशिक्षित करते हैं ताकि भविष्य में उनके साथ गैस कनेक्शन के कारण कुछ गलत ना होने पाय !
इस योजनाओं से मिली गैस कनेक्शन से गरीब लोगों में धुआँ रहित रसोई बनाने का सपना देख पाना संभव हो पाया है , जिससे ना उनकी आँखों की रोशनी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिकोण से लकड़ी से बना रहे भोजन के हिसाब से कई गुणा अच्छा भी है !




Recent Comments