इसुआपुर।
प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव रामचौरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से दोबारा चुनाव जीत गए हैं। वहीं इसुआपुर भाग 2 से निवर्तमान जिला पार्षद प्रियंका सिंह भी दुबारा चुनाव जीत गई हैं। रामपुर अटौली पंचायत के निवर्तमान मुखिया धनंजय पांडेय दुबारे चुनाव जीत गए हैं। वहीं नए चेहरों में इसुआपुर जिला परिषद भाग 1 से छविनाथ सिंह विजयी हुए हैं। मुखिया पद से नए चेहरों मे लौंवा पंचायत से संगीता देवी, इसुआपुर पंचायत से सहवर खातून, डटरा पुरसौली पंचायत से अजय राय, सहवां पंचायत से अमरजीत कुमार, रामचौरा पंचायत से संजय बैठा, आतानगर पंचायत से पूनम देवी, जयथर पंचायत से राजीव रंजन सिंह उर्फ गुणु सिंह को मुखिया का ताज मिला है।