पीपराकोठी(पूर्वी चम्पारण)। एनएच 28 पर अलग-अलग हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं मेंं एक महिला सहीत तीन की मौत व करीब आधा दर्जन सवार लोगो के घायल होने की सूचना है। जिसमें मोहना पुल पर किसी अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाईक पर सवार दो युवको की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक पीपरा थाना क्षेत्र के खैरी माल बलही का लाल साहेब व अकाश सहनी बताया जाता है। वही घयल नन्दलाल सहनी उसी गांव का बताया जाता है।तीनो एकही बाइक पर सवार हो मोतिहारी से घर लौट रहे थे। मृतको युवक लाल साहब नन्दलाल सहनी का पुत्र बताया जाता है। घटना के बाथ आक्रोशित ग्रिमिणों ने मुआब्जे की मांघ को लेकंर एन एच जाम कर रखा है।पुलिस के समझाने पर भी जाम समाप्त नहीं हुआ है वहीं दुसरी घटना जीवधारा के निकट टेम्पू व ट्रक के बीच हुई टक्अर में टेम्पू पर सवार एक महिला की मौत हो गई।मृतका धरमुहा की रेणू देवी बतायी जाती है। वही उसपर सवार अन्य चार लोग घायल हुए है।घायलों को चिंता जनक स्थिति मेंं इलाज के लिए मोतिहारी अस्फताल भेजा गया है।
जबकी तीसरी घटना पीपरा कोठी चौक के पास की है।जहां एक बाइक के डीवाईडर से टक्करा जाने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप घायल हो गया।जो उसे भी गम्भीर स्थिति में मोतिहारी इलाज के लिए भेजा गया है।घायल की पहचान मननपुर के श्याम सुन्द्रर सिंह के रूप मे हुई है।




Recent Comments