नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी(सिवान): प्रखंड क्षेत्र में महिला विकास निगम तथा
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत आयोजित
सामाजिक जागरूकता अभियान के तत्वावधान
में दहेज को दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया।
गुरुवार को पचरुखी प्रखंड के भटवलिया पंचायत भवन
के परिसर में कलाकारों द्वारा दहेज को लेकर नुक्कड़
नाटक प्रस्तुत लोगों को दहेज नहीं लेने और देने के लिए जागरूक किया गया।
इसका सभी ग्रामीणों ने समर्थन किया और सबने एक स्वर में दहेज नहीं
लेने और दहेज नही देने की बात कही l उसके बाद कलाकारों ने
ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल दहेज
के कारण कई बेटियां अकाल मौत के मुंह में समा रही हैंl
इस पर रोक लगाने के लिए हम सबको आगे आना होगाl
कलाकारों की टीम में डॉ. अनिल सिंह, अंबुज कुमार,
पल्लवी प्रियदर्शनी, सुमन कुमार, अखिलेश चंद्र, संजय ओझा,
प्रकाश तिवारी, प्रीति कुमारी, मधु कुमारी,
हरिओम कुमार, पंचायत के सुभाष शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण थेl