सहायक अध्यापक पर कातिलाना हमला,अस्पताल मे चल रहा इलाज
वागीस कुमार
सुल्तानपुर 3 अप्रैल। में सहयक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक दयाराम के ऊपर उस वक्त कातिलाना हमला हुआ जब वे बाजार से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे जिसमे दयाराम जी बुरी तरह से जख्मी
हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर
में चल रहा है।मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष
दिलीप पाण्डेय ,जिला प्रवक्ता /कुड़वार ब्लाक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निज़ाम खान ,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय ,जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ,जिला संगठन मंत्री व् ब्लाक कुड़वार के मंत्री बृजेश मिश्र ,शिक्षामित्र संगठन के दिनेश चंद्रा ,जितेन्द्र मौर्य आदि लोग थाना से लेकर अस्पताल तक दयाराम जी के सहयोग में अपना योगदान दिया
दयाराम जी तबियत में कुछ सुधार आया है ईश्वर उनको जल्द
से जल्द स्वस्थ करे ।ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले दोषियों की
जितनी निंदा की जाये कम है ।इसके पहले भी एक शिक्षक पर
हमला हो चूका है ।शासन -प्रशासन इस तरह से शिक्षको पर
आये दिन हमले हो रहे है अगर इसपर अंकुश नही लगाने की
अवश्यक्ता है जिससे शिक्षको के आक्रोश को कम किया जा सके अन्यथा के संघ आंदोलन के लिये बाध्य होगा जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी ।




Recent Comments