छेड़खानी मामले के आरोपित ने किया सरेंडर

परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले का आरोपित गांव के ही नीरज साह ने
गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में पीड़िता के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।